मिट्टी के कलश धूपदानी की खरीदी
मिट्टी के कलश धूपदानी की खरीदी
खरगोन |नवरात्रि पर्वमें श्रद्धालु घरों में मिट्टी के कलश की स्थापना और वहन पूजन भी करते हैं। इसके लिए गुरुवार को बाजार में मिट्टी के कलश (गरबों) धूपदानी की खरीदारी भी हुई। नगरपालिका टाउनहॉल के बाद गेरूवे रंग के इन पात्रों की अस्थाई दुकानें लगी थी।
सम्मानसमारोह और कवि सम्मेलन 18 को
खरगोन | साहित्यिकसांस्कृतिक संस्था विविधा द्वारा 18 अक्टूबर को राधाकुंज सभागार में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह कराया जाएगा। संस्था के डॉ. शंभूसिंह मनहर ने बताया इस वर्ष कविवर सम्मान डॉ. कुंवर दिल्ली बेचैन को दिया जाएगा। कवि सम्मेलन में जमशेदपुर के डॉ. कल्याणी कबीर, नीमच के डॉ. प्रेरणा ठाकरे, नागदा के जगन्नाथ विश्व, कोटा के संजय शुक्ला, खाचरौद के नारायण निडर काव्यपाठ करेंगे। विविधा की पत्रिका का विमोचन भी होगा।
पंडितउपाध्याय की जयंती मनाई
खरगोन | जिलाभाजपा कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। भगवानपुरा के पूर्व विधायक जमनासिंह सोलंकी ने वार्ड 4-5 के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले मेें मनाई जा रही है। इस दौरान अशोक पालीवाल, चंदू सेन, श्याम चंडी, सतीष कुप्पा, निर्मल चोेरे, क्षितिज पुरोहित, संजू दरबार भाजपा कार्यकर्ता माैजूद थे।
बढ़तेबीपीएल कार्डधारी चिंता का विषय
खरगोन |गुणवत्ता प्रकोष्ठके तत्वावधान में गुरुवार को जीडीसी में समाज कार्य विभाग द्वारा सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। इसके तहत प्रशिक्षण सह कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग आरके सिंह थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा भारत विकासशील देश से विकसित राष्ट्र के रूप में तेजी से परिवर्तित हो रहा है, लेकिन देश में बीपीएल कार्डधारियों की संख्या तेजी से बड़ रही है। यह चिंता का विषय है।
दुकानदारऔर ग्राहक में विवाद
खरगोन | बसस्टैंड क्षेत्र के खंडवा रोड पर नमकीन व्यवसायी और ग्राहक के बीच भाव को लेकर गुरुवार को विवाद हो गया। ग्राहक ने इसकी शिकायत थाना प्रभारी को की है। बरुड़ के नंदकिशोर बाबूलाल कुमरावत ने बताया गुरुवार को वह नमकीन खरीदने बस स्टैंड क्षेत्र स्थित सम्राट सेंव भंडार गए थे। दुकान संचालक ने 5 रुपए प्रतिकिलो भाव अधिक बताया।