पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चित्रकला के लिए प्रेरित किया

चित्रकला के लिए प्रेरित किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएड कॉलेज प्राचार्य ने बन्हूर का निरीक्षण किया

भास्कर संवाददाता | खरगोन

सरकारी स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर मॉनीटरिंग चल रही है। आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर शासकीय शिक्षा महाविद्यालय खंडवा की प्राचार्य तनुजा जोशी ने गुरुवार को भगवानपुरा के शामावि बन्हूर व शामावि जामन्यापानी में निरीक्षण किया। बन्हूर में विद्यार्थियों से गणित व विज्ञान किट की जानकारी ली। बच्चों को सांस्कृतिक गतिविधियों और चित्रकला के लिए भी प्रेरित किया। बच्चों की उपस्थिति कम मिली। उपस्थिति बढ़ाने को कहा। उन्होंने दोनों संस्थाओं की तुलनात्मक गणना कर ग्रेड भी दी।

बन्हूर स्कूल में जानकारी लेते हुए प्राचार्य।

खबरें और भी हैं...