पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुकडोल में स्काउट दीक्षा समारोह आयोजित

कुकडोल में स्काउट दीक्षा समारोह आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुकडोल में स्काउट दीक्षा समारोह आयोजित

खरगोन.स्काउटिंगसे मानसिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है। इससे बच्चों को अनुशासन-शीलता एवं सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करने की प्रेरणा भी मिलती है। शनिवार को यह बात शा.उ.मा.वि. कुकडोल के प्राचार्य रामकृष्ण महाजन ने स्काउट दीक्षा समारोह में कही। स्कूल परिसर में स्काउट के ब्लाक सचिव विश्वजीतसिंह कुशवाह के नेतृत्व में आयोजित प्रधानमंत्री शील्ड स्पर्धा के तहत ग्राम की अशासकीय संस्था संजीत सरस्वती ज्ञान मंदिर के कक्षा 6टी से 8वीं तक के विद्यार्थियों को हायर सेकंडरी के स्काउट दल द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है। विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश की गतिविधियों को पूरा करने के बाद संस्था में दीक्षा समारोह हुआ।

आजनगर में छह घंटे बिजली बंद रहेगी

भीकनगांव. बिजलीकंपनी के सहायक यंत्री एन मौर्य ने बताया रविवार को उच्च एवं निम्न दाब की लाइनों के रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी।