हैंडपंप दुरुस्ती की मांग
हैंडपंप दुरुस्ती की मांग
बमनाला. सतवाड़ागांव के वार्ड क्र. 5, 6 के रहवासियों ने पीएचई अनुभाग भीकनगांव सहित जिला प्रशासन से हैंडपंप दुरुस्तगी की मांग की है। रहवासी हैंडपंप में पर्याप्त पानी होने के बावजूद तकनीकी खराबी आने से पेयजल से वंचित हैं। वार्ड के गुलाबचंद पंचोले, शोभाराम पंचोले ने बताया कई माह से बंद पड़े हैंडपंप को सुधारा नहीं जा रहा है। गांव में पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।