पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक गायक शिव गुप्ता को सम्मान

लोक गायक शिव गुप्ता को सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक गायक शिव गुप्ता को सम्मान

भीकनगांव| टंट्यामामा सभागृह में रविवार को आदर्श साख सहकारी संस्था की वार्षिक बैठक हुई। संस्था प्रमुख हरेसिंह मंडलोई ने बताया बैठक में संस्था प्रमुखों ने निमाड़ के लोक गायक शिव गुप्ता को निमाड़ को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए मां सरस्वती साधना सम्मान से नवाजा गया। श्री गुप्ता को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। लोक गायक शिव गुप्ता ने हिंदी दिवस पर रचना प्रस्तुत कर दाद बटोरी। बैठक में वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम केके मालवीय, लच्छीराम इंगले, केबी मंसारे संस्था कर्मचारी उपस्थित थे।