मिर्च फसल पर वायरस फैला, सहायता की मांग
मिर्च फसल पर वायरस फैला, सहायता की मांग
भीकनगांव| तहसीलक्षेत्र के नानकोड़ी के ग्रामीणों ने मिर्च फसल सूखने बीमारी लगने से नष्ट होने की शिकायत गुरुवार को एसडीएम से की। ग्रामीण सेवकराम िबर्ला, चैतराम पटेल, महिमाराम, बालकराम, देवराम, महेश, कैलाश हुकुम, भागीरथ पटेल, मंगू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया मिर्च फसल पर वायरस लगने से पौधे सूख रहे हैं। उनके पास कृषि के अलावा अन्य कोई आय का साधन नहीं है। ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम आवेदन देते हुए सर्वे कर आर्थिक सहायता देने की मांग की।
सीबीएसईकार्यशाला का आयोजन
कसरावद| विवेकानंदविद्या विहार मराल सरोवर में एक दिनी कार्यशाला हुई। सीसीई लाइफ स्किल पर आधारित कार्यशाला सीबीएसई द्वारा अधिकृत ‘क्रेस्ट एजुकेशनल नई दिल्ली’ ने किया। इसमें रिसोर्स पर्सन उत्कर्ष कपूर ने सरल तरीकों से विद्यार्थियों में छिपी विभिन्न स्किल्स काे कैसे असेसमेंट किया जाए बताया। इसके साथ ही शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान एवं उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विवेकानंद विद्या विहार के समस्य शिक्षकगण उपस्थित थे प्राचार्य संदीप पानट ने श्री कपूर का मार्गदर्शन के लिए आभार प्रकट किया।