कृषक मित्र और दीदीयों का प्रशिक्षण
कृषक मित्र और दीदीयों का प्रशिक्षण
भीकनगांव| कृषिमहोत्सव के लिए सोमवार को विकासखंड स्तर पर कृषक मित्र एवं दीदीयों का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें सभी विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। कृषि विकास विस्तार अधिकारी एसएल अटोदे एवं बीटीएम मेघा बछानिया द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कृषि विभाग का मैदानी अमला भी उपस्थित रहा।