महिला का शव मिलने से सनसनी
महिला का शव मिलने से सनसनी
भीकनगांव. खरगोन-खंडवामार्ग पर पिपराड़ गांव के पास शनिवार सुबह अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की दुर्घटना में टक्कर लगने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। भीकनगांव थाने के एसअाई विमल तिवारी ने बताया पिपराड़ के पास से 40 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।