पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीकनगांव के सब इंजीिनयर रिश्वत लेते पकड़ाए

भीकनगांव के सब इंजीिनयर रिश्वत लेते पकड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीकनगांव के सब इंजीिनयर रिश्वत लेते पकड़ाए

खरगोन| जलसंसाधन विभाग भीकनगांव में पदस्थ सब इंजीनियर सुरेश भालसे को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने 20 हजार रुपए की रिश्वत के साथ खरगोन में पकड़ा। उसे राशि के साथ जैसे ही पकड़ा तो वह दंग रह गया। आरोपी सब इंजीनियर ने तीन करोड़ लागत के जलाशय के बिल पास करने की एवज में 68 हजार रुपए की मांग की थी। पहली किश्त के लेनदेन के समय कार्रवाई हुई। लोकायुक्त पुलिस गुरुवार रात को ही यहां गई थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे गंगानगर में सब इंजीनियर के निवास पर काजीपुरा के ठेकेदार नौशाद खान जैसे ही एक-एक हजार रुपए के 20 नोट दिए। उसे लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ लिया।

खान ने बताया करीब तीन करोड़ लागत का जलाशय था।

बिल भुगतान में लंबे समय से परेशान था। गुरुवार शाम 6 बजे लोकायुक्त एसपी को फोन पर शिकायत की। कुछ ही देर में योजना बनाई और रात 11 बजे गोपनीय ढंग से लोकायुक्त टीम शहर पहुंच गई। टीम में निरीक्षक युवराजसिंह चौहान, सुरेंद्र प्रतापसिंह राघव, आशा सेजकर, प्रधान आरक्षक रवि त्रिपाठी, आरक्षक चेतन परिहार, अनिल परिहार शेरसिंह थे। कार्रवाई बाद उसे मुचलके पर छोड़ दिया गया।