8 लाख की गड़बड़ी पर पूर्व महिला सरपंच को जेल भेजा
भास्कर संवाददाता | भीकनगांव
जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत चिरागपुरा में बीआरजीएफ के तहत स्वीकृत सामुदायिक भवन निर्माण में राशि का दुरुपयोग पाया गया।
मंगलवार को एसडीएम एसपी सिंह ने पूर्व महिला सरपंच रमाबाई पति प्रेमलाल को जेल भेजा। वर्ष 2011-12 में बीआरजीएफ योजना में सामुदायिक भवन की मंजूरी मिली थी। 8 लाख 10 हजार 470 रुपए का आहरण करने के बाद भी भवन निर्माण होना नहीं पाया गया। एसडीएम सिंह ने बताया रमाबाई ने सरपंच रहते हुए सरकारी पैसों का दुरुपयोग किया, जाे जनहित में नहीं है। क्षेत्र में सरपंच-सचिवों द्वारा सरकारी पैसों के दुरुपयोग के तीन मामले सामने आ चुके हैं। इनमें न्यायालय ने दोषियों को जेल भेजा है।