6 जोड़ों ने लिए सात फेरे
भीकनगांव | कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्रजापत समाज का सामूहिक विवाह हुआ। इसमें पूर्णानंद स्वामी के मार्गदर्शन में 6 जोड़ों ने सात फेरे लिए। किशनलाल प्रजापति ने बताया वर-वधू को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिया गया। गायत्री परिवार के साधकों ने विधि-विधान से विवाह रस्में पूरी कराई। इस दौरान मंशाराम प्रजापत, बद्रीलाल, दयाराम, सुभाष मालवीय थे।