- Hindi News
- इगरिया में गोसेवकों ने 11 गाय ले जाते पकड़ा
इगरिया में गोसेवकों ने 11 गाय ले जाते पकड़ा
इगरिया में गोसेवकों ने 11 गाय ले जाते पकड़ा
भीकनगांव|गोवंश काअवैध परिवहन करते ग्रामीणों ने तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी अनुसार इगरिया गांव में आखापुर निवासी रुपसिंग प्यारसिंग भिलाला, मुकेश सरदार भिलाला मुंडिया के धर्मेन्द्र बद्रीसिंह को गोसेवकों ने 11 गाय महाराष्ट्र की ओर ले जाते पकड़ा। उन्होंने बताया सभी गाय खुलवा के शाबिर खान की है। गोसेवक धर्मेंद्र जायसवाल, गोपालसिंग सगर, शिवपाल मंडलोई, विश्वनाथ तंवर, प्रदीप गोलकर, कृष्णपालसिंह सगर, चिंटू सगर पवन ने गायों को चैनपुर पुलिस के सुपुर्द किया। चैनपुर थाना प्रभारी हरिप्रसाद यादव ने बताया आरोपियों के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गायों को भीकनगांव गोशाला को सुपुर्द किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।