नि:शक्त दिवस पर दी जानकारी
नि:शक्त दिवस पर दी जानकारी
भीकनगांव: मारियाभवन सोशल सेंटर में बुधवार नि:शक्त दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय विभाग के कैलाश यादव ने योजनाओं की जानकारियां दी। उन्होंने कहा जिले में 21 हजार 550 नि:शक्त है। इसमें 1700 को मानसिक बहुविकलांग पेंशन प्रतिमाह 500 रुपए मिल रही है। इस दौरान इंदौर से आई दीप्ति सिस्टर ने भी संबोधित किया। भारत चौहान, श्याम बामने, कैलास सोलंकी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।