- Hindi News
- भगवानपुरा| सरकारीअस्पताल में गुरुवार एमपीवीएचए कबीर लोक कल्याण समिति भीकनगांव
भगवानपुरा| सरकारीअस्पताल में गुरुवार एमपीवीएचए कबीर लोक कल्याण समिति भीकनगांव
भगवानपुरा| सरकारीअस्पताल में गुरुवार एमपीवीएचए कबीर लोक कल्याण समिति भीकनगांव द्वारा लिंग चयन जनजाग्रति कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि कन्या हाईस्कूल प्राचार्य आशा पाटीदार, अध्यक्षता एमओ डॉ. रामसिंह जमरे विशेष अतिथि छाया जोशी थी। समिति के केबी मंशारे ने कन्या भ्रूण रोकने की जानकारी दी। उन्होंने कहा देश समाज के लिए कन्या भ्रूण हत्या बुराई है। इसे रोकने में महिलाओं के साथ ही पुरुष भी आगे आए। प्राचार्य ने कहा महिलाएं चाहे तो सबकुछ संभव है। इस दौरान सुनीता जोशी, तेरसिंह किराड़े, विश्वजीत मंडलोई, पंकज जोशी आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद थी।
कार्यशाला में कन्या भ्रूण रोकने की समझाइश दी