सिद्धि विनायक गणेशजी की मंदिर में स्थापना की
भीकनगांव | गणेश मंदिर का जीर्णोद्धार कर नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान से भगवान सिद्धि विनायक की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। बुधवार को मौनी बाबा के सान्निध्य में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। पं. सनकानंद पंचोली ने विधि-विधान से पूजन कराकर स्थापना कराई। मुख्य यजमान सुरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश गर्ग, बिट्टू ठाकुर, कैलाश सोनी ने सप|ीक यज्ञ में आहुतियां दीं। महाआरती के बाद प्रसादी वितरण हुआ। कार्यक्रम में ओम दलाल, गुलाबचंद बुंदेला ने सहयोग किया। तीन दिनी धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।