प्राण-प्रतिष्ठा कर हुआ भंडारा
भीकनगांव | नगर के समीप छिर्वा में बुधवार को नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम, राधाकृष्ण व शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद भंडारा हुआ। ग्रामीण मोहन पटेल, ताराचंद धनगर, तोताराम पटेल, रामलाल पटेल, प्रेमलाल पटेल, केवलराम पटेल, देवराम धनगर, मोजीलाल धनकर ने सहयोग दिया।