पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीकनगांव|शासकीय महाविद्यालयकी रासेयो इकाई द्वारा पोखरबुजुर्ग गांव में आयोजित सात दिनी विशेष शिविर के दूसरे दिन शिविरार्थियों ने गांव की नालियों की साफ सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। शिविरार्थियों द्वारा ग्रामीण महिलाओं को अपने घर-आंगन को साफ स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया ताकि बीमारियों से बचा जा सके। बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय कुमार ने शिविरार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्निंग, मौसमी बीमारियों एवं सामाजिक कुरीतियों के संबंध में अवगत कराया। पाटीदार ने जैविक खाद उन्नति का द्वार विषय पर अपने विचार रखे। गौ मूत्र एवं गोबर से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया से भी शिविरार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन रासेयो स्वयंसेवक राजेन्द्र छछार ने किया आभार स्वयंसेविका सोनम आर्य ने माना। शिविर में जैविक खाद उन्नति का द्वार विषय पर अपने विचार रखे। गौ मूत्र एवं गोबर से जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया से भी शिविरार्थियों को अवगत कराया। रासेयो शिविर में विद्यािर्थयों ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।