- Hindi News
- रासेयो शिविर में चढ़ती दोपहरी ने बांधा समां
रासेयो शिविर में चढ़ती दोपहरी ने बांधा समां
भीकनगांव|रासेयो कापोखर में सात दिनी विशेष ग्रामीण शिविर में ग्राम के हैंडपंपों के पास सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया। सोमवार बौद्धिक कार्यक्रम में कविता दोपहरी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि दर्द शुजालपुरी ने देशभक्ति एवं बेटियों के संरक्षण पर प्रस्तुति दी। भगवान पटेल ने भारतीय संस्कृति, देशभक्ति एवं आधुनिकता का भारतीय संस्कृति पर पड़ने वाले प्रभावों को कविताओं के माध्यम से शिविरार्थियों समक्ष प्रस्तुत किया। सुनील चौरे ने शानदार निमाड़ी कविताएं व्यंग्य प्रस्तुत किए। जितेंद्र यादव, भूपेंद्र यादव ने भी अपनी निमाड़ी एवं हिन्दी कविताओं से शिविरार्थियों को खूब हंसाया। संचालन कवि कृष्णपाल सगर ने निमाड़ी एवं वीररस कविताओं के माध्यम से किया। आभार कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. सुरेश सोलंकी ने माना। उत्कृष्ट कार्य के लिए कृष्णपाल सगर द्वारा डाॅ. सोलंकी को स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। लक्ष्मण डावर, अंजली सोनी, नलिनी पाटीदार उपस्थित थे।