समस्या निवारण शिविर आज
गोगावां | उपभोक्ताओंकी समस्याओं के निराकरण के लिए मंगलवार को बिजली कंपनी द्वाारा समस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा। कनिष्ठ यंत्री राधा गोलकर ने बताया शिविर का आयोजन वितरण केंद्र गोगावां में तथा भीकनगांव शहर में कार्यालयीन अवधि में किया जाएगा। उपभोक्ता शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्या का निराकरण करा सकते हैं।