- Hindi News
- हाट बाजार स्थल पर निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश, ज्ञापन सौंपा
हाट बाजार स्थल पर निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश, ज्ञापन सौंपा
हाट बाजार स्थल पर निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश, ज्ञापन सौंपा
भीकनगांव | नगरमें साप्ताहिक हाट बाजार स्थल पर आरईएस, पीडब्ल्यूडी तथा न्यायालय भवन निर्माण की कार्य योजना बनने से हाट बाजार व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम केके मालवीय को सौंपा।
हाट बाजार के व्यापारी कैलाश राठौर, छोटू शिवालकर, गणेश वर्मा पूर्व पार्षद राजू थरपाल ने बताया बस स्टैंड के पीछे खाली पड़ी राजस्व विभाग की पड़त भूमि पर वर्षो से हाट बाजार लगाते आए हैं। हाट बाजार में दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हाट बाजार स्थल पर निर्माण होने से व्यापारियों के लिए नगर में जगह नहीं बचेगी। उक्त भूमि पर निर्माण कार्य के लिए बोर्ड लगाया गया है।