चयनित निरक्षरों की नियमित कक्षाएं लगाएं
चयनित निरक्षरों की नियमित कक्षाएं लगाएं
भीकनगांव| टंटियामामा सभागृह में साेमवार को साक्षरता प्रेरकों की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी बी रायक ने प्रेरकों से मूल्यांकन के बाद सर्वे अनुसार चयनित निरक्षरों की नियमित कक्षाएं संचालित करने के निर्देश िदए। मॉनीटरिंग सहायक केबी मंसारे ने साक्षरता गतिविधियों की जानकारी दी। सहायक जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी मुबारक पठान ने नवसाक्षरों को केंद्र तक लाने का आव्हान किया। बैठक में कविता जिराती, प्रकाश वास्कले, सुनील सोलंकी, प्रवीण निहाले प्रेरक उपस्थित थे।