पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांस नहीं मिले तो घेरेंगे कलेक्टोरेट, बसोड़ 25 फरवरी को करेंगे आंदोलन

बांस नहीं मिले तो घेरेंगे कलेक्टोरेट, बसोड़ 25 फरवरी को करेंगे आंदोलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन | बांसकी खपच्चियों से कलाकारी कर गृह उपयोगी वस्तुएं बनाने वाले बसोड़ जरूरत मुताबिक अनुसार बांस नहीं मिलने से परेशान हैं। उन्होंने बांस शिल्पी यूनियन संघ के बैनर तले डीएफओ को भी अगवत कराया लेिकन कोई हल नहीं निकला। संघ ने चेतावनी दी है कि वन मंडल उनकी मांग अनुसार बांस उपलब्ध नहीं कराता है तो 25 फरवरी से कलेक्टोरेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। बांस शिल्पी यूनियन संघ के गजानंद सूर्यवंशी, जितेंद्र सूर्यवंशी, संतोष सूर्यवंशी, रामकिशन सावले ने बताया खरगोन वन मंडल के सभी निस्तार बांस डिपो पर जरूरत अनुसार एक लाख बांस होना चाहिए। शासन के निर्देशों के तहत प्रति सप्ताह 100 बांस प्रति बसोड़ उपलब्ध कराना है, लेकिन जिले के खरगोन सहित भीकनगांव, गोगावां, कसरावद, बिस्टान, ऊन, सेगांव, बरूड़ के बसोड़ों को प्रति सप्ताह केवल 10 बांस उपलब्ध कराए जा रहे हैं जबकि खंडवा जिले में 30 और हरदा में 100 बांस दिए जाते हैं। उन्हाेंने बांस डिपो पर एक लाख बांस उपलब्ध कराने की मांग की है।