आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, बधाई दी
आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, बधाई दी
भीकनगांव| जयस्तंभ चौराहे पर बुधवार को लायंस क्लब के तत्वावधान में मंगल ग्रह पर भारत के पहुंचने पर देश के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। चौराहा भारत माता की जय, वंदे मातरम के घोष से गूंज उठा। सदस्यों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर पवन चौबे, निर्मल जैन, अरविंद जैन, इकबाल खान, संतोष व्यास, सलीम खान, प्रीतमपालसिंह भाटिया, चंदु टेल्को, दिनेश बजाज, प्रवीण जैन, प्रमोद शर्मा, गोलु शर्मा उपस्थित थे।
जय स्तंभ चौक पर खुशी मनाते लोग।