साफ घर-आंगन से सफल होगा स्वच्छ भारत मिशन
खुले में शौच मुक्त गांव बनाने के लिए चौपाल
भास्कर संवाददाता | भीकनगांव
अपने घर व आंगन में पसरी गंदगी को दूर कर हम बीमारियों को दूर रख सकते हैं। दैनिक जीवन सफाई के छोटे बदलावों के सहारे हम इस अभियान को सफल बना सकते हैं। घर-आंगन की सफाई से ही यह अभियान सफल होगा।
यह बात स्वच्छ भारत मिशन की राज्य सलाहकार आस्था अनुरागी ने कही। शुक्रवार को जनपद पंचायत सभागृह में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। अनुरागी ने गांवों में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए सरपंच-सचिवों को भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने सवाल-जवाब भी किए। बैठक में गांवों में धूम्रपान की गतिविधियों को रोकने के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में मिशन के जिला समन्वयक प्रदीप सिंह, सीईओ महेंद्र श्रीवास्तव, सुनील पंवार आदि उपस्थित थे।
स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला में आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।
ग्राम चौपाल में जानकारी देते एसडीएम देवड़ा।
कार्यशाला