भीकनगांव | मनरेगा योजना के तहत जनपद के सहायक सचिव व विकासखंड कर्मचारियों की लगातार हड़ताल से मनरेगा योजना का काम प्रभावित हो रहा है। ग्राम पंचायतों के मस्टर रोल बंद होने से काम ठप हो गया है। पुराने कार्यों का पैसा भी अटक गया है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ रही है।