लायंस क्लब ने मशाल रैली निकाली
लायंस क्लब ने मशाल रैली निकाली
खरगोन | लायंस क्लब की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर सेवा संकल्प मशाल रैली निकाली जा रही है। गुरुवार को रैली खंडवा, भीकनगांव होकर शहर पंहुची। शहर अध्यक्ष सचिन जोशी, रामकिशोर सैनी, राजेश मिश्रा, डाॅ. अनीता शुक्ला आदि ने स्वागत किया। इस दौरान आशय महाजन, मुकेश राठौर, राकेश आलीवाल, सुरेश निर्मल जैन, लायनेस अध्यक्ष साधना दशोरे, सुलभा प्रधान, निर्मला परसाई, गीता गुप्ता, ममता सुगंधि, श्वेता मलतारे, रेखा ठक्कर आदि मौजूद थे। रैली प्रमुख मुंबई के धीरेंद्र बंसल ने कहा- क्लब की स्थापना 1917 में शिकागो (अमेरिका) में हुई थी। क्लब 210 देशों में कार्यरत है। युवा सदस्यों को समाज सेवा में जोड़ना है। साक्षरता, विपदाओं में लोगों की मदद करना, बुजुर्गों कुपोषित बच्चों को गोद लेना, वृद्धाश्रम, अन्नदान, नेत्र शिविर, पौधारोपण व स्वच्छ भारत अभियान में भागीदारी कर देश में 10 करोड़ लोगों की सेवा के लिए संकल्पबद्ध है।