हर दो सेकंड में एक मरीज को रक्त की जरूरत होती है
रक्तदान जागरुकता शिविर में विशेषज्ञ गुप्ता ने कहा
भास्कर संवाददाता | भीकनगांव
भारत मंे हर 2 सेकंड में एक मरीज को खून की जरुरत होती है। कई बार समय पर खून नहीं मिलने से मरीज अपनी जान गंवा देता है। हमारा देश हर साल 30 लाख यूनिट खून की कमी झेलता है। यह बात रक्तदान विशेषज्ञ दीपक गुप्ता ने कही।
गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय में लक्ष्य परिवार ने रक्तदान जागरुकता शिविर रखा। गुप्ता ने बताया गुप्ता ने बताया विश्व स्वास्थ्य संगठन की सालाना रिपोर्ट मंे भारत मंे सालाना 1 करोड़ 20 लाख यूनिट खून की जरुरत होती है। इसकी तुलना मंे केवल 90 लाख यूनिट ब्लड़ ही इकट्ठा होता है। दरअसल लक्ष्य परिवार 14 फरवरी पर रिकार्ड रक्तदान के लिए शिविर लगा रहा है। हमें इसमें भागीदारी कर मरीजों की सेवा के लिए रक्तदान करना चाहिए। गुप्ता ने बताया रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती। इस संबंध में गलत भ्रांति फैलाई गई है। इस दौरान प्राचार्य पीसी यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद था।
कॉलेज के विद्यार्थियों को रक्तदान का महत्व बताया।