75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनर्स सम्मानित
भास्कर संवाददाता | भीकनगांव
टंट्या मामा सामुदायिक भवन में बुधवार को पेंशनर्स एसोसिएशन ने पेंशनर्स डे मनाया। यहां 75 साल से ज्यादा उम्र के 14 पेंशनर्स को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसमें 6 महिला व 8 पुरुष पेंशनर्स शामिल थे।
कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक आर अनंत ने बैंक से पेंशनर्स को मिलने वाली सुविधा व योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। बीएमओ डॉ. जगदीश देवड़ा व डॉ. प्रतिभा वर्मा ने पेंशनर्स को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। यहां सहायक जिला पेंशन अधिकारी मुकेश पंवार ने पेंशन प्रकरणों की दिक्कतों के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के उपप्रांताध्यक्ष राधेश्याम जोशी थे। इस दौरान नंदकिशोर व्यास, राहुल सारस्वत, मुस्तफा खान, कैलाशचंद्र बिल्लौरे, सज्जनसिंह चौहान, जयसिंह भाटिया, बाबूलाल बरवाहे, राधाबाई चौहान, संतोष वर्मा, कड़वा मंसोरे आदि मौजूद थे।
पेंशनर्स डे पर हुए कार्यक्रम मंे उपस्थित पेंशनर्स।
पेंशनर्स डे