गाेराडिया में नर्मदा महापुराण कथा 15 से
भीकनगांव | 15 फरवरी से गोराडिया गांव में 7 दिनी संगीतमय नर्मदा महापुराण व महोत्सव शुरू होगा। इसमें पं. भरतलाल बिल्लौरे दोपहर 12 से 4 बजे तक कथापाठ करेंगे। ग्राम के सतगुरु सिंगाजी भक्त मंडल, सिद्धिविनायक गणेश मंडल, मोठी माता नवदुर्गा मंडल इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां कर रहा है।