अखंड ज्योत के साथ भक्त मंडली निकली
आईमाता की झांकी निकाली
खंडवा जिले के संत सिंगाजी समाधि स्थल से अखंड ज्योत व निशान लिए भक्त मंडली बुधवार को मोगरगांव पहुंची। मंडली के सदस्य संत सिंगाजी के भजन गाकर महिमा का बखान कर रहे थे। संत व साधक हुकुमचंद यादव ने बताया 30 जनवरी को बड़वानी जिले के खजूरी में मंडली के 60 सदस्य समाधि स्थल पहुंचे थे। यहां से ब्रह्मगिरी में ठहरे। जगह-जगह निशान व अखंड ज्योति लिए पैदल यात्रा में भजन-कीर्तन करते चल रहे हैं। मोगरगांव में साधक अशोक यादव, बलीराम यादव, पंढरीनाथ यादव ने मंडली का स्वागत कर भंडारा प्रसादी परोसी। सदस्य मोहन महाराज के सान्निध्य में पैदल यात्रा गुरुवार को बोंदरु बाबा समाधि स्थल नागझिरी पहुंचेगी। यहां से नन्हेश्वर के बाद नागलवाड़ी जाएंगे।
घुघरियाखेड़ी | सिबार में बुधवार को सिर्वी समाज ने आईमाता की पूजा पाठ कर झांकी निकाली। योगमाया मंदिर से निकली झांकी गांव के मुख्य मार्गो से होकर वापस मंदिर पहुंची। झांकी के साथ युवा, बच्चे व बजुर्ग खूब थिरके। रास्ते में महिलाओं ने झांकी में आईमाता की पूजा-अर्चना की।
अखंड ज्योति व निशान लिए पैदल यात्री भजन करते आए।
पैदल यात्रा