पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेझिझक दिया परिचय, 50 से ज्यादा रिश्तों पर बनी बात

बेझिझक दिया परिचय, 50 से ज्यादा रिश्तों पर बनी बात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
...इधर, ब्राम्हण समाज ने निकाली रैली
बाइक रैली में महिलाएं भी शामिल, जयकारे लगाए
मूक-बधिर सुरभि के परिचय पर बजी तालियां
राधाकुंज मांगलिक परिसर में रविवार अखिल भारतीय केंद्रीय कार्य समिति व बीसा नीमा महाजन समाज के सहयोग से सकल बीसा नीमा महाजन समाज का 17वां परिचय सम्मेलन हुआ।

12 गांवों के पंचायतों सहित प्रदेशभर के 500 से ज्यादा युवक-युवतियों ने जीवनसाथी की तलाश में बिना झिझक परिचय दिया। परिजनों में चर्चा हुई और बात बनी। हाईटेक कुंडली व्यवस्था होने से 50 से ज्यादा युवाओं के रिश्तों पर बात आगे बढ़ी। अधिकांश युवा उच्च पदों के उच्च शिक्षित थे। कई विदेशों में कार्यरत हैं। केंद्रीय समिति अध्यक्ष डॉ. गणपति महाजन, अध्यक्ष वृंदावन महाजन, नितेश भंडारी, राजेश महोदय, द्वारकादास महाजन ने बताया परिचय सम्मेलन से समाजजनों का मिलन हो जाता है। इस दौरान परिचय पुस्तक मैथिलीÓ का विमोचन किया गया। इसमें करीब 230 युवतियों व 320 युवकों का परिचय दिया गया है। इसके पहले शनिवार को समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समाजजनों ने वाहन रैली निकाली।

नार्मदीय ब्राम्हण समाज ने रविवार मां नर्मदा जयंती का प्राकट्योत्सव मनाया। जयंती महोत्सव को लेकर समाजजनों ने ब्राह्मणपुरी स्थित समाज की धर्मशाला से सुबह वाहन रैली निकाली। इसमें समाजजनों ने नर्मदे हर, त्वदीय पाद पकंजम नमामि देवी नर्मदे.. मां नर्मदा के जयकारेे लगाए। रैली का श्रीकृष्ण टॉकिज तिराहे पर शिवसेना, बिस्टान रोड़ कृषि उपज मंडी के सामने क्षत्रिय राजपूत समाज के युवाओं ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। रैली नर्मदा नगर स्थित नर्मदा भवन पर समाप्त हुई।

पुरस्कृत हुई प्रतिभाएं
नर्मदा भवन मंे नर्मदाष्टक पाठ, पूजन एवं महाआरती हुई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि पंडित हरिनारायण शास्त्री, समाज अध्यक्ष श्रीराम भटोरे, अक्षय कानूनगो, पवन बिल्लौरे, शरद तारे, विनोद उपाध्याय, सुनील शर्मा आदि मौजूद थे। अतिथियों ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजजनों व बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

इंदौर की एमए पास सुरभि गुप्ता अपने पिता अनिलकुमार, अर्चना गुप्ता व मामा विवेक महाजन के साथ मंच पर पहुंची। मूक-बधिर होने के कारण आयोजन समिति के राजेश महाजन ने सुरभि का परिचय दिया। समाजजनों ने तालियों से सुरभि का परिचय स्वीकारा।

मंच से परिचय देते युवती।

निरंतर बलाई समाज : 100 युवाओं ने दिया परिचय, 10 रिश्ते तय
निरंतर बलाई समाज सेवा संगठन ने द्वितीय बलाई समाज का परिचय सम्मेलन बिस्टान रोड स्थित शकुंतला मैरेज गार्डन में रखा। इसमे 100 से ज्यादा युवक-युवतियों ने परिचय दिया। इसमें 10 से ज्यादा रिश्तों पर सहमति बनी। मुख्य अतिथि मप्र अजा आयोग अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य ने कहा समाज परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह समाज का विकास करते हैं। ऐसे सम्मेलन सामाजिक, आर्थिक, संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल महाजन, सीसीबी अध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर, सीएमएचओ डॉ. गोविंद गुप्ता, केदार डाबर, संतोष सोलंकी, शांतिलाल पाटीदार, नीला सांवले, अंगदाता रामेश्वर खेड़े की प|ी किरण खेड़े, मांगीलाल गाड़गे, किशोर छटिये सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन किया।

खबरें और भी हैं...