पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहर में मिला होमगार्ड सैनिक का शव

नहर में मिला होमगार्ड सैनिक का शव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिस्टान रोड स्थित नहर की घटना, जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त

भास्कर संवाददाता | खरगोन

शहर कोतवाली क्षेत्र में बिस्टान रोड स्थित नहर में रविवार सुबह करीब 9 बजे युवक का शव तैरते हुए मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाया। मृतक की शिनाख्त उसके जेब से मिले आधार कार्ड से हुई। इसमें वह बाड़ी निवासी होमगार्ड सैनिक निकला। पीएम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया।

जांच अधिकारी एएसआई एचसी पिपलिया ने बत ाया सुबह 8.30 बजे हबीब अब्दुल खेत में जा रहा था। इसी दौरान नहर में तैरता हुआ शव दिखा। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नहर से शव निकाला। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से लोकेश पिता जियालाल मंडलोई (30) निवासी बाड़ी के रूप में शिनाख्त हुई। जेब में मोबाइल,पर्स, एटीएम, वोटर आईडी व 700 नकदी मिले। जियालाल के माता-पिता नहीं है। बाड़ी खुर्द में अपनी बहन गायत्रीबाई पति सुरेश के साथ रहता था। टीआई ब्रजेश मालवीय के अनुसार गिरने से युवक की मौत सामने आ रही है। जांच की जा रही है। परिजनों के बयान लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...