पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों ने लहराई तख्ती, कहा नहर दो सीएम बोले 1 1 इंच जमीन सिंिचत करेंगे

किसानों ने लहराई तख्ती, कहा- नहर दो सीएम बोले- 1-1 इंच जमीन सिंिचत करेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानवा के इंडेस फूड प्रोसेसिंग पार्क के उद्घाटन सम्मेलन में सीएम शिवराजसिंह चौहान ने किसानों को जिले की एक-एक इंच जमीन को सिंचित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, जिन ऊंचाई व पहाड़ वाले क्षेत्रों में नहर नहीं जा सकती, वहां नए रास्ते से पानी देंगे। नर्मदा में बड़े-बड़े पाइप डालकर, बिजली की मोटर से पानी खींचेंगे। किसानों के खेतों तक छोटे पाइपों का जाल बिछाकर पानी सीधे उनके खेतों तक देंगे। जो इलाका आज सिंचिंत नहीं है वो कल सिंचिंत होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू बोलने पहुंचे तो किसानों ने खड़े होकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनके हाथों में नहर दो या जहर दो, नहर हमारा अधिकार है, नारे लिखी तख्तियां थीं। किसानों का हंगामा देख सीएम खड़े हुए और नायडू को बीच में रोक माइक थाम लिया। सीएम ने कहा, नहर की मांग करने वाले किसान मंच के एक तरफ आकर मुझसे मिले और अपनी समस्या बताए। नहर चाहिए तो दूंगा, अभी केंद्रीय मंत्री का भाषण सुनो। सीएम ने इसके बाद सुरेंद्र पांचोटिया, गणेश पाटीदार, पदुमन्न बंजारी, ओम पाटीदार, अनिमेश शर्मा, शंकर पाटीदार, महेश पटेल आदि किसानों को सम्मानित किया।

10 मिनट सीएम ने समस्या सुनी।

ऐसा रहा कार्यक्रम
यह रहा खास
इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मदद मांगने गए थे, निराश लौटे परिजन

कसरावद |
शुक्रवार को पानवा आए मुख्यमंत्री से मिलने के लिए ओझरा के जितेंद्र पटेल अपने परिजनों के साथ पहुंचे। जितेंद्र ने बताया सड़क हादसे में रीढ़ की हड्‌डी टूट गई थी। परिजनों ने बताया इलाज के लिए लाखाें रुपए खर्च कर चुके है। आर्थिक कमजोरी से इलाज में परेशानी हो रही है। सीएम से मुलाकात कर जितेंद्र के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाते । परिजन जितेंंद्र को उठाकर परिसर में भटकते रहे। जितेंद्र ने बताया मुख्यमंत्री के आने के पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने कागज लाने की बात कहते हुए लौटा दिया। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं मिलने से परिजन निराश लौटे।

3.50 बजे मंत्री कौर दूसरे हेलीकॉप्टर से इंदौर रवाना हुई

44 मिनट तक मंच पर मंत्रियों ने किसानों को संबोधित किया।

3.30 बजे एक हेलीकॉप्टर से सीएम व नायडू हनुवंतिया चले ।

2.30 बजे एक हेलीकॉप्टर पर सीएम व दो केंद्रीय मंत्री पार्क पहुंचे।

कलेक्टर नीरज दुबे ने जिले के किसानों की सफलता की कहानी का संकलन आपदाओं से परे सीएम को भेंट की।

कार्यक्रम में एक मीडियाकर्मी सहित चार लोगों के पर्स चोरी हुए।

हेलीपेड के पास हेलीकॉप्टर पहुंचने के लिए कई नेताओं की अफसरों से कहा-सुनी हुई।

राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को मंच पर बोलने का अवसर नहीं मिला।

नर्मदा नहर उद्वहन समिति ने सीएम को सौंपा स्मरण पत्र

बिस्टान |
नर्मदा नहर उद्वहन समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को पानवा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को स्मरण पत्र सौंपा। समिति सचिव संजय मराठे ने बताया 22 जनवरी 2014 को सीएम ने बिस्टान व आसपास के गांवों को नर्मदा उद्वहन परियोजना से जोड़ने की घोषणा की थी। दो साल बीतने के बाद भी किसानों को परियोजना से कोई लाभ नहीं मिला। सीएम ने जल्द घोषणा को पूरा करने का आश्वासन दिया।

1 लाख ले जाओ, सालभर बाद 90 हजार दे जाओ
सीएम ने कहा, एक जमाना था जब किसानों को 18 फीसदी ब्याज पर ऋण मिलता था। इसे धीरे-धीरे घटाकर एक व शून्य फीसदी तक लाए। किसानों को बिना ब्याज का कर्ज हमने देना शुरू किया। अब अगले साल से खाद व बीज के लिए किसान 1 लाख रुपए ले जाएगा तो सालभर बाद उसे 90 हजार रुपए ही लौटाना होंगे। पीएम की नई फसल बीमा योजना से किसानों के नुकसान की भरपाई होगी।

7 हजार रोजगार, 35 हजार किसानों को फायदा
फूड पार्क डायरेक्टर विश्वनाथ राजू ने कहा, परिसर में 30 से ज्यादा उद्योग लगाने की व्यवस्था है। यहां आधुनिक कोल्ड स्टोरज, वेयर हाऊस, ईएफक्यू होगा। इसका फायदा सभी उद्योग ले सकेंगे। उद्योगों का पैसा भी बचेगा। सभी उद्योग लगने के बाद यहां 7 हजार लोगों को रोजगार और 35 हजार से ज्यादा किसानों को फायदा पहुंचेगा। सबसे ज्यादा फायदा स्थानीय महिलाओं व युवाओं को होगा।

सभास्थल पर नहर की मांग करते हुए किसानों ने लहराई तख्तियां।

हाथ जोड़कर अभिवादन करते सीएम चौहान।

खबरें और भी हैं...