पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक कप कबड्‌डी मुकाबले में मोगरगांव की टीम विजेता रही

विधायक कप कबड्‌डी मुकाबले में मोगरगांव की टीम विजेता रही

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर स्पर्धा में 9 टीमों ने लिया भाग

भास्कर संवाददाता | भगवानपुरा

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा उत्कृष्ट स्कूल मैदान पर विधायक कप कबड्‌डी स्पर्धा हुई। इसमें क्षेत्र की 9 टीमों ने भाग लिया। स्पर्धा में मोगरगांव की टीम विजेता व बिस्टान के देवी रुक्मणी एकेडमी की टीम उपविजेता रही। भगवानपुरा की टीम ने तीसरा स्थान पाया। स्पर्धा का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि यशवंत जायसवाल ने किया। समापन पर जनपद सदस्य कुलदीप चौहान ने विजेता टीम को पुरस्कार दिया। इस दौरान जिला युवा एवं खेल अिधकारी रामराव नागले, उच्छमसिंह रावत, उस्मान खान, सतवीर पुरोहित, कमला जमरे, स्वाति शर्मा, बंटी राठौर, सुरेश हिर्वे, राजेश वर्मा आदि मौजूद थे।

कबड्‌डी स्पर्धा की विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...