पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार अपात्र किसानों को फसल खराब होने का मुआवजा दे रही

सरकार अपात्र किसानों को फसल खराब होने का मुआवजा दे रही

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान संघ ने मांगों के निराकरण के लिए निकाली रैली, ज्ञापन सौंपा

भास्कर संवाददाता | भगवानपुरा

भारतीय किसान संघ मालवा प्रांत ब्लाक इकाई के किसानों ने गुरुवार को रैली निकाली। राजीव गांधी सभागृह में किसानों को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष बादल डूडवे ने कहा किसानों की फसलें बीते तीन साल से खराब हो रही हैं, लेकिन सरकार अपात्र किसानों को ही मुआवजा दे रही है। पात्र किसानों को नाम मात्र सहायता दी जा रही है।

रैली मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंचीं। यहां प्रधानमंत्री के नाम 8 सूत्रीय व मुख्यमंत्री के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार मनोज चौरसिया को सौंपा। जिला मंत्री गोपाल पाटीदार ने कहा- भारत सरकार कृषि उत्पादन व मूल्य निर्धारण आयोग में किसान संगठनों को सदस्य के रूप में शामिल किया जाना चाहिए। फसलों की लागत मूल्य निर्धारण प्रारूप आॅनलाइन होना चाहिए। इस दौरान गजेंद्र बडोले, समराल डूडवे आदि मौजूद थे।

नर्मदा उद्वहन से मिले पानी
किसानों ने बिस्टान व आसपास के गांवों को खरगोन उद्वहन परियोजना से जोड़ने की मांग की। किसान भोला पाटील, संजय मराठे, पठानसिंग आदि ने कहा जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम ने क्षेत्र को परियोजना से जोड़ने की बात कही थी।

ये हैं प्रमुख मांगें
खेती में उद्योग से ज्यादा जोखिम है, इसका लाभ भी अधिक मिलना चाहिए।

शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आदि सुविधाओं के अनुपात में कृषि उत्पादों का मूल्य भी बढ़ना चाहिए।

भू-राजस्व संहिता की विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए।

तहसील को सूखाग्रस्त घोषित किया जाना चाहिए।

किसानों के कर्ज का ब्याज माफ किया जाए।

तहसीलदार मनोज चौरसिया को समस्या बताते किसान।

खबरें और भी हैं...