कियोस्क सेंटर बंद होने से ग्राहक परेशान
कियोस्क सेंटर बंद होने से ग्राहक परेशान
धेगदा/ सेमल्दा| भारतीयस्टेट बैंक द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए खोला कियोस्क सेंटर बंद होने से लोग परेशान हैं। सेमल्दा में करीब एक वर्ष पूर्व सेंटर खोला गया था, जो पिछले पांच-छह माह से बंद-चालू ही होता रहता था। सेंटर के वर्तमान में करीब 3500 ग्राहक है। 2500 स्कूली छात्र-छात्राएं हैं। इनके खाते में स्कॉलरशिप आदि की राशि डलने के बाद पैसे निकालने में दिक्कत रही है। करीब एक माह से सेंटर बंद है।
सेंटर संचालक महेश पटेल ने बताया सेंटर बंद करना चाहता हूं। बैंक को सूचित कर दिया है। एसबीआई धामनोद शाखा प्रबंधक एसएस माहेश्वरी ने बताया सोमवार को ही इसकी शिकायतें मिली हैं। वर्तमान सेंटर बंद कर नया खुलने तक ग्रामीणों के लिए दूसरे कियोस्क सेंटर पर व्यवस्था करवा देंगे। अभी तात्कालिक सुविधा के लिए दो-चार दिन में सेमल्दा में एक व्यक्ति बैठाकर लेन देन चालू कराएंगे।
वीडियोप्रदर्शनी में दी स्वास्थ्य शिक्षा
सुसारी| समीपस्थगांव खराजना में ममता रथ पहुंचा। गर्भवती महिलाओं को पोषण स्वच्छता के बारे में वीडियो के जरिये शिक्षा दी गई। मलेरिया एवं टीकाकरण से संबंधित प्रदर्शनी एवं समूह चर्चा से समझाया। रथ के विजय दुबे, केके सोनी, रमेश पाटीदार, बीसीएम मनोहरसिंह अलावा एवं संतोषी उपस्थित थे। रथ का शुभारंभ सरपंच कैलाश मुझाल्दा ने किया।