खरगोन से अपने गांव जा रहे बुजुर्ग लापता
खरगोन से अपने गांव जा रहे बुजुर्ग लापता
धामनोद | शुक्रवार दोपहर नानका पिता सोमला डावर नि. ग्राम मोहाली मनावर (80) लापता हो गए। परिजनों ने उन्हें खरगोन से अपने गांव जाने के लिए बस में बैठाया था। खलघाट आने के बाद बस के परिचालक ने सराफ बस में बैठा दिया जो कि धामनोद तक ही जा रही थी। उसके बाद से नानका का अभी तक पता नहीं चला। पुत्र गोपाल ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।