पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरदारपुर में एहमद की गाय रही प्रथम

सरदारपुर में एहमद की गाय रही प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरदारपुर में एहमद की गाय रही प्रथम

फूलगांवड़ी | विकासखंडस्तरीय गोपाल पुरस्कार स्पर्धा पशु चिकित्सालय में हुई। स्पर्धा में छह प्रतिभागी शामिल हुए। डॉ. जीएस सोलंकी ने बताया एहमद निवासी रामचंद्र पिता प्रेमचंद की साहीवाल नस्ल की गाय ने 17.80 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरदारपुर निवासी नारायण बाबूलाल की मालवी नस्ल की गाय 10.44 लीटर दूध देेकर द्वितीय रही। हातोद के जयराम बद्रीलाल की मालवीय नस्ल की गाय ने 10.02 लीटर दूध देकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार राशि का भुगतान हितग्राहियों के खाते में किया जाएगा।

30को कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर

धार | तृतीयवर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 30 सितंबर को कर्मचारी 32 सूत्री मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। संयोजक अशोक पालीवाल रमेशचंद्र सोलंकी ने बताया शासन ने कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया है, इसलिए आंदोलन किया जा रहा है।

हादसेमें घायल

धामनोद | राऊ-खलघाटफोरलेन पर गणपति घाट पर हादसे में घायल सूरजसिंह रामसेवकसिंह नि. झारखंड को धामनोद अस्पताल भर्ती कराया।