पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धेगदा सेमल्दा | नर्मदा झाबुआग्रामीण बैंक की सेमल्दा शाखा की लिंक मॉडम

धेगदा/सेमल्दा | नर्मदा-झाबुआग्रामीण बैंक की सेमल्दा शाखा की लिंक मॉडम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धेगदा/सेमल्दा | नर्मदा-झाबुआग्रामीण बैंक की सेमल्दा शाखा की लिंक मॉडम खराब होने से पांच दिन से फेल है। लेन-देन ठप है। अन्य शाखाओं की मदद लेना पड़ रही है। गांव से 6 किमी दूर धामनोद जाना पड़ रहा है। शाखा प्रबंधक अनिल खरे ने बताया शाखा के क्षेत्र में 2000 ग्राहक है। बारिश के पानी से मॉडम खराब होने की शिकायत इंदौर हेड ऑफिस को कर दी है। जब तक मॉडम नहीं आता है। ग्राहकों की व्यवस्था के लिए विड्राल ले लेते है। पांच-छ: विड्राल इकट्ठे हो जाने पर किसी कर्मचारी को अन्य शाखा में भेजकर वहां से पैसे निकालकर ग्राहक को दे देते हंै और जमा भी वहीं से कर देते हैं।

अभाकवि सम्मेलन आज

धार | घाटाबिल्लौदके शुभम गार्डन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन शनिवार को होगा। आयोजन नारायण सिंह पटेल की स्मृति में जिला पंचायत सदस्य कल्याण पटेल द्वारा कराया जाएगा। विधायक देपालपुर मनोज पटेल मुख्य अतिथि होंगे। कवि जगदीश सोलंकी वीररस कोटा, वाहेगुरू भाटिया लाफ्टर चैलेंज फेम मुंबई, अशोक चारण वीररस जयपुर, संगीता सरल भोपाल, अतुल ज्वाला हास्य इंदौर, लोकेश जड़िया हास्य कवि नागदा रहेंगे। सूत्रधार संदीप शर्मा हास्य कवि धार होंगे।

करंटसे लाइनमैन की मौत

धार | पचलानामें बिजली लाइन पर सुधार कार्य करते समय करंट लगने से गुरुवार को लाइनमैन ओंकार जगन्नाथ नि. बड़ा उमरिया की मौत हो गई। उसके हाथ सीना झुलस गया था। पुलिस ने मर्ग कायम किया।

डूबनेसे बालिका की मौत

बाकानेर | समीपस्थबजट्टा में सात वर्षीय बालिका ममता की मान नदी में डूबने से मौत हो गई। ममता बाकानेर लाइफ लाइन स्कूल की होनहार छात्रा थी। पुलिस ने मर्ग कायम किया।

सर्पदंशसे मौत

धार | बेरछामें सर्पदंश से नारायण लक्ष्मणदास बैरागी की मौत हो गई। मर्ग कायम किया।

डीईओ अनिल वर्मा ने आकस्मिक रूप से पहंुचकर डाइट का निरीक्षण किया।

डीईओ पहुंचे डाइट, कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर

धार | जिलाशिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा शुक्रवार को अचानक डाइट पहुंच गए। उपस्थिति रजिस्टर से कर्मचारियों का मिलान किया तो कई गैरहाजिर मिले। अधिकतर के छुट्टी के आवेदन लगे थे, लेकिन किसी में दिनांक नहीं थी तो किसी में कारण नहीं था। आवेदन गफलत वाले लगे। डीईओ वर्मा ने बताया 23 सितंबर को भी निरीक्षण के दौरान दोपहर में सब नदारद थे। सभी कर्मचारियों की बैठक लेकर नोटिस दिए हैं। अभ्यावेदन देने के लिए