पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धामनोद बाकानेर में शनिवार को भी बारिश

धामनोद-बाकानेर में शनिवार को भी बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धामनोद-बाकानेर में शनिवार को भी बारिश

धामनोद/बाकानेर.धामनोदमें लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। दोपहर 1 बजे से तकरीबन 1 घंटे पानी बरसा। इसके पूर्व शुक्रवार शाम 7 बजे बारिश में मंडी रोड पर पेड़ गिर गए। बिखरौन-पटलावद रोड पर भी पेड़ गिरे। समीपस्थ सेमल्दा, बगड़ी समेत सिलोदा, मुंडला, बाछनपुर, सिलोटिया, बांग्ला बिल्लौद, कुंजरोद, सगड़ी, बिलौदाखुर्द, कठोड़िया, आली, दूधी गुणावद में भी शनिवार को जमकर बारिश हुई। प्याज की फसलों को नुकसान पहुंचा। बाकानेर में भी शनिवार दोपहर में एक घंटा तेज बारिश हुई। यहां लगातार तीसरे दिन पानी बरसा। जिले में बारिश के बाद ठंडक घुली हुई है।