पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंटेनर ने कार को मारी टक्कर

कंटेनर ने कार को मारी टक्कर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंटेनर ने कार को मारी टक्कर

धामनोद| राऊ-खलघाटफोरलेन पर टोल प्लाजा पर सोमवार को सुबह 9 बजे लाइन में लगते समय कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। धामनोद से खलघाट की ओर रहे ओमप्रकाश पिता उदयराम मंडलोई निवासी सांई नगर दूधी की कार (एमपी 11 सीसी 1150) को कंटेनर (एचआर 55 टी 2530) ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार को काफी नुकसान हुआ। किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने केस दर्ज किया।

सांपने डंसा

धामनोद| समीपस्थग्राम खारपुरा में सोमवार दोपहर 2 बजे बोंदर पिता शंकर (70) को सांप ने डंस लिया। उसे धामनोद अस्पताल लाया गया।

सेंधलगाकर चोरी

झाबुआ| पिपलीपाड़ामें हरमल पिता मांगू भूरिया के घर पर बदमाशों ने धावा बोला। वे दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए। घर में रखा 300 ग्राम वजनी चांदी का भोरिया, 200 ग्राम वजनी चांदी की पायजेेब, मोटर साइकिल की आरसी बुक नकद 10 हजार रुपए ले उड़े। कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।