संगोष्ठी का आयोजन
संगोष्ठी का आयोजन
धार| कृषकभारती सोसायटी ने कलेक्टर कार्यालय सभागृह में सहकारिता संगोष्ठी रखी। धार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित धार के शाखा प्रबंधकों, समिति प्रबंधकों एवं पर्यवेक्षकों को आमंत्रित किया गया। अध्यक्षता कलेक्टर जयश्री कियावत ने की। संगोष्ठी में बैंक वसूली, बैंक डिपाजिट, कालातीत ऋणों की वसूली, गेहूं उपार्जन के संबंध में चर्चा की गई।
तालातोड़कर चोरी
धामनोद| संजयनगर में मुकेश पिता नयनसिंह के घर चोरी हो गई। अज्ञात बदमाश ताला तोड़ सोने चांदी के जेवरात नकदी समेत 14000 रुपए का माल ले गए।