फूडी होटल में दो चोरी
फूडी होटल में दो चोरी
धामनोद| राऊखलघाट फोरलेन स्थित फूडी होटल में रविवार दोपहर दो चोरी हो गई। पुष्पा पति सुरेशचंद्र व्यास निवासी मंडलेश्वर ने बताया हॉल में सभी परिजन नाश्ता कर रहे थे तब उनकी तमन्ना ने पर्स पास में रखा, जो गायब हो गया। पर्स में 1 आई फोन सिक्स, 500 अमेरिकन डॉलर, 1 सोने का मंगलसूत्र, 1 सोने की चैन, 1 जोड़ चांदी की पायल, 2 जोड़ चांदी की बिछिया, एटीएम दस्तावेज थे। इसके कुछ देर पहले हर्षित पिता ब्रजभूषण तिवारी निवासी भोपाल के साथ भी घटना हुई। उसने बताया होटल पर चाय पीकर लौटा तो बस में रखा बैग गायब था। इसमें ओरिजनल मार्कशीट दस्तावेज थे। दोनों लोगों ने थाने पर शिकायत की। होटल के सीसीटीवी बंद होने से मदद नहीं मिली।
दुर्घटनामें 3 घायल, भर्ती
धामनोद| समीपस्थजेतापुर में एक दुर्घटना में बसंतीबाई पति कन्हैया, कन्हैया पिता शिवराम और लखन पिता मोहन निवासी पलासिया घायल हो गए। धामनोद अस्पताल में भर्ती कराया।