जैविक खेती पर सेमिनार
जैविक खेती पर सेमिनार
धामनोद| मांनर्मदा महाविद्यालय में जैविक खेती कर नर्मदा बचाओ शीर्षक पर सेमिनार हुआ। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार तांबे एवं राम पाटीदार उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत संस्था संचालक हेमंत पाटीदार एवं संदीप भावसार ने किया। रासायनिक खेती का अंत जैविक खेती कर नर्मदा एवं पर्यावरण प्रदूषण बचाव पर अतिथियों ने प्रकाश डाला। व्याख्यान में जैविक खेती से होने वाले लाभों के बारे में विद्यार्थियों को समझाया। विद्यार्थियों ने जैविक खेती से होने वाले लाभ एवं रासायनिक खेती से होने वाली हानियों से संबधित विभिन्न प्रश्न किए। आभार संस्था डायरेक्टर मनोज नाहर ने माना। संचालन डॉ. धीरज नेगी ने किया। जानकारी मीडिया प्रभारी ब्रह्मप्रकाश शर्मा ने दी।