पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर में निर्माण ठप, रहवासी नाराज

नगर में निर्माण ठप, रहवासी नाराज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धामनोद. दुकानों मकानों के आगे खुदा पड़ा होने से दिक्कत है।

भास्कर संवाददाता| धामनोद

वार्डक्रमांक 7 से निकल रहे एबी रोड पर अपोलो हॉस्पिटल के सामने वाली लाइन में निर्माणाधीन नाली का काम 45 दिनों से अवरुद्ध पड़ा हुआ है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि शीघ्र निर्माण का हवाला देकर प्रशासन ने लोगों के विरोध के बावजूद ताबड़तोड़ अतिक्रमण हटाकर जेसीबी से खुदवा लिया लेकिन अब 45 दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई सुध नहीं ले रहा।

व्यापार व्यवसाय पर तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ ही रहा है। दिनभर बच्चों का भी 5 फीट गहरे गड्ढों में गिरने का भय बना रहता है। नाली व्यवस्थित ना होने से मच्छरों की भरमार है। बीमारियां फैल रही है। कुणाल जायसवाल, अशोक जशनानी, दिलीप जायसवाल, अजय मालवीया, प्रकाश जशनानी, पीयूष जैन अजय पाण, श्याम, सत्यनारायण मंगल, राकेश जैन, सुरेंद्र जैन आदि ने अधिकारियों से नाली के काम को शीघ्र गति देने की मांग की है।

एक-दोदिन में शुरू करेंगे

^ठेकेदारको भुगतान लंबित होने की वजह से काम रुका हुआ था लेकिन शीघ्र ही एक दो दिन में काम प्रारंभ हो जाएगा। संजयकानूनगो, सीएमओ धामनोद