- Hindi News
- लायंस ने निकाली स्वाइन फ्लू जागरूकता रैली
लायंस ने निकाली स्वाइन फ्लू जागरूकता रैली
धामनोद| नगरमें सोमवार सुबह 9 बजे स्वाइन फ्लू जागरूकता रैली निकाली गई। आयोजक संगठन लायंस क्लब धामनोद एक्टिव था। लियो एवं लायनेस क्लब, एनएसएस, स्वास्थ्य विभाग नगर परिषद ने सहयोग दिया। बीमारी की रोकथाम जागरूकता के उद्देश्य से सरकारी अस्पताल धामनोद से रैली निकाली गई। आगे एक प्रचार वाहन चल रहा था। जिस पर स्वाइन फ्लू जागरूकता संबंधित बैनर लगे हुए थे। इसी वाहन से माइकसे लोगों को जानकारी के साथ बचाव बताए जा रहे थे। मां नर्मदा डिग्री कॉलेज के छात्र छात्रा, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, नगर परिषद की टीम, नरेंद्र भट्ट, बीएमओ डॉ. मोहन गुप्ता, सीएमओ संजय कानूनगो भी नारे लगा रहे थे। लायंस क्लब ने नि:शुल्क होम्योपैथी दवाएं भी घर घर बांटी। हॉस्पिटल में नि:शुल्क जांच शिविर भी लगाया जा रहा है।
रैली संयोजक मनोज सिंघल थे। रीजन चेयरपर्सन राजेश पारीक, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ मनोज नाहर, सचिव विजय नामदेव, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार, हेमंत पाटीदार, अमित अग्रवाल, जितेंद्र भट्ट, दीनबंधु पाटीदार, अखिलेश अग्रवाल, संजीव गो सर, हरीश टहेलरमानी, अनिल खजांची, अरुण बंसल, प्रेम कुमार मंगल, पुरुषोत्तम तायल, ओपी कुशवाह, प्रदीप पंडित, प्रहलाद भंडारी, राहुल गोयल, राजेश गोयल, शिव दाबड़, सुरेंद्र बंसल, विजय पाटीदार, विष्णु पाटीदार, श्रीराम गर्ग, लियो अध्यक्ष विनोद सेन लियो सदस्य मौजूद थे।