संभाग स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित
संभाग स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित
धामनोद | मांनर्मदा महाविद्यालय धामनोद के नावेद अहमद का चयन संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ। महाविद्यालयीन स्तर पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए यश जैन, मयंक साहू, आकाश गुप्ता, लखन वाजपेई, रितुराज राठौड़ का चयन हुआ। क्रीड़ा प्रभारी नादिर खान, डायरेक्टर मनोज नाहर, हेमंत पाटीदार, प्राचार्य एसवी मिश्रा आदि उपस्थित थे। जानकारी मीडिया प्रभारी ब्रह्मप्रकाश शर्मा ने दी।
उद्योगकेंद्र को एकेवीएन में मिलाने का विरोध
धार |लघु उद्योगभारती धार इकाई की बैठक हुई। उद्योगपतियों से चर्चा किए बगैर उद्योग केंद्रों को एकेवीएन में मिलाने की तैयारी के विरोध का निर्णय लिया। जानकारी मीडिया प्रभारी प्रदीप तोमर ने दी।