- Hindi News
- माहेश्वरी समाज ने बाग में हुई चोरी मामले में सौंपा ज्ञापन
माहेश्वरी समाज ने बाग में हुई चोरी मामले में सौंपा ज्ञापन
माहेश्वरी समाज ने बाग में हुई चोरी मामले में सौंपा ज्ञापन
धामनोद | नगरके माहेश्वरी समाज के प्रमुख सदस्यों ने धार में एसपी कार्यालय पहुंच एसपी भगवतसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। बाग के रामू बाहेती के यहां हुई चोरी को लेकर आक्रोश जताया। ज्ञापन में बताया कि इस तरह बीच बाजार में चोरी होना निंदनीय एवं गंभीर विषय है। जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए। ज्ञापन देते वक्त भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल, वैश्य समाज जिला मंत्री जगदीश मूंदड़ा, संभाग अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, महेश परवाल, लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा, प्रवेश मूंदड़ा, जालिमसिंह आदि मौजूद थे।
धामनोदमेले में रौनक
धामनोद | नगरके मां देवीजी मंदिर प्रांगण में मेले में रौनक देर रात्रि तक देखते ही बन रही है। शाम होते ही माताजी के भक्तजन माताजी के दर्शन के लिए रहे हैं। मेले में अनेक प्रकार के झूले, खाने पीने की दुकानों, कटलरी, जूते चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक्स खेल खिलौने, श्रृंगार सामग्रियां इत्यादि के साथ साथ गरबों का भी आनंद ले रहे हैं। देवीजी मंदिर अति प्राचीन होने के साथ साथ सिद्ध मंदिर भी कहलाता है। जिसमें मंदिर समिति द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा होने से मंदिर की रौनक बढ़ गई है। मंदिर समिति द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से मेले के मुख्य मार्ग से लेकर पूरे मेला प्रांगण को सीसीटीवी कैमरों की नजर में कैद कर रखा है। थाना प्रभारी जीपी दुबे, अश्विन चतुर्वेदी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हैं।
पोस्टरफाड़ने से आक्रोश, ज्ञापन दिया
घाटाबिल्लौद | नवदुर्गाउत्सव के चलते जगह-जगह बैनर पोस्टर लगे हैं। किसी अज्ञात शरारती तत्व ने शनिवार रात बैनर पोस्टरों को फाड़ दिया। अंबिका कॉलोनी में लगे पोस्टर पर ब्लेड चलाई गई। घटना के विरोध में नवयुवक मंडल ने घाटाबिल्लौद चौकी पर ज्ञापन दिया।
81मरीजों का परीक्षण
बदनावर | चिरायुअस्पताल में रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लीलावती अस्पताल मुंबई की डॉ. पायल तिवारी ने स्त्री रोग एवं बांझपन के 81 मरीजों का परीक्षण किया। डॉ. नेहा परमार, डॉ. गणेश पटेल, गोपाल गेहलोत ने सेवाएं दी। जानकारी डॉ. आरएस जाट ने दी।
टीएलबैठक स्थगित
धार | सोमवारको होने वाली टीएल बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। सोमवार को प्रस्तावित विकासखंड स्तरीय कृषि संगोष्ठी दो स्थानों नालछा सरदारपुर में होगी। विभागीय अधिकारिय