पूर्व विधायक ने थाने पर ज्ञापन सौंपा
पूर्व विधायक ने थाने पर ज्ञापन सौंपा
धामनोद | महेश्वरचौराहे पर पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा और नगर कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु पाटीदार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मेड़ा के खिलाफ टोल प्रबंधन द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन सब इंस्पेक्टर विजय वास्कले को सौंपा। बताया कि मुझ पर बने झूठे प्रकरण से मेरी प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। जबकि मेरी शिकायत के बावजूद धामनोद पुलिस ने टोल कर्मियों के विरुद्ध सामान्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। यदि प्रकरण समाप्त नहीं किया तो आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा।