बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पांच थानों के टीआई बदले
धार/अमझेरा/कानवन | जिलेके पांच थानों के टीआई बदल गए हैं। एसपी बीएस चौहान ने बताया बाग टीआई पीएस संधु को लाइन में बुला लिया है। उनकी जगह अमझेरा टीआई अनिता देअरवाल को पदस्थ किया है। लाइन में पदस्थ कुशलसिंह रावत को अमझेरा टीआई बनाया गया है। विनोद सोनी के इंदौर आईजी ऑफिस के लिए रिलीव होने से खाली पड़े पीथमपुर थाने पर संतोष दूधी को पदस्थ किया है। बुरहानपुर से आए एसएस जादौन को कानवन थाने पर पदस्थ किया। कानवन के प्रेमपालसिंह को सादलपुर पदस्थ किया है। अमझेरा में रावत और कानवन में जादौन ने ज्वाइन कर लिया।
अनुपस्थितरहने पर बीएमओ को शोकॉज
धार | जिलास्वास्थ्य समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने पर तीसगांव बीएमओ डॉ. जेपी बिजोरिया को शोकॉज देने के निर्देश कलेक्टर ने सीएमएचओ को दिए। तीसगांव देलमी में संस्थागत प्रसव की व्यवस्थाएं नहीं कराने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। जननी एक्सप्रेस के संचालकों को 1 अक्टूबर तक वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए।
कुक्षीकृषि उपज मंडी में कपास नीलामी आज से
कुक्षी | कृषिउपज मंडी में कपास की नीलामी शुक्रवार से शुरू होगी। मंडी सचिव ओपी शर्मा ने बताया मनावर रोड पर अतिरिक्त मंडी प्रांगण में नीलामी प्रारंभ होने से पूर्व कृषि उपज विपणन पुरस्कार योजना का ड्रॉ भी खोला जाएगा।
दोने जहरीला पदार्थ खाया
धामनोद | समीपस्थग्राम कुसुम्बिया में गुरुवार सुबह रामरतन की 1 वर्षीय पुत्री आर्यन ने घर पर पानी समझ कर कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया। बुधवार शाम समीपस्थ कुंदा निवासी गोविंद पिता कैलाश ने अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे भी भर्ती कराया।
छिपकलीके काटने से भर्ती
धामनोद | समीपस्थमराल फैक्ट्री के पास के निवासी माणिक मराठा की प|ी ज्योति (25) को गुरुवार सुबह घर पर छिपकली ने काट लिया। धामनोद अस्पताल लाया गया।
प्रताड़ना:ससुराल पक्ष पर केस
धामनोद | गुलझराक्षेत्र की निवासी सुनीता पति मुकेश डांगी ने गुरुवार को अपने पति मुकेश पिता कालूराम, सास सजनाबाई, जेठ राकेश, जेठानी दुर्गा, ननद रेखा, ननदोई श्रवण देवर पंकज एवं हरीश पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि पांच लाख रुपए दहेज लाने की मांग को लेकर पीटा और घर से निकाल दिया। राकेश डांग